गाजीपुर। मंगलवार देर रात दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व प्रत्यासी ज़मानिय विधान सभा के पति अहमद शमशाद को उनके पुश्तैनी घर में नजर बंद कर दिया गया। यह कार्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मन्त्री अजय राय के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन अयोध्या राम मन्दिर दर्शन पूजन के लिए जाने वाला था जिसमे अहमद शमशाद भी जाने वाले थे इसलिए रोका गया गाज़ीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नज़र आई राम मंदिर चंदा चोरी मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने दर्शन करने का फैसला किया था

Source : Dainik Bhaskar
अयोध्या कार्यक्रम में जाने से पहले पुलिस पहुंची घर
बताया जा रहा है कि अहमद शमशाद अयोध्या में आयोजित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच पुलिस उनके निजी आवास पर पहुंच गई और उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी दिखाई।
गंभीर आरोप सरकार पर लगाया
अहमद शमशाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया है, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से बचाव के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि अहमद शमशाद की पत्नी कांग्रेस पार्टी से ज़मानिया विधानसभा सीट की पूर्व प्रत्याशी रह चुकी हैं, जिससे यह मामला स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
