साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु आजकल कई वजहों से खबरों में बनी हुई हैं। एक तरफ उनकी नई फिल्म मां इंति बंगाराम को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको खुश कर दिया है। लेकिन इस खुशी के साथ साथ वो मायोसाइटिस नाम की एक गंभीर बीमारी से भी लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि इस बीमारी की वजह से उनके लिए हर दिन एक नई चुनौती जैसा होता है और उन्हें अक्सर डर रहता है कि शूटिंग के दौरान कहीं उनका शरीर साथ छोड़ न दे।

बीमार हैं समांथा रुथ प्रभु (Photo: x/@ActressDynamic) https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/pregnant-samantha-ruth-prabhu-dealing-with-autoimmune-condition-myositis-after-divorce-nagachaitany

बीमार हैं समांथा रुथ प्रभु (Photo: x/@ActressDynamic)समांथा 39 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक प्रोग्राम के दौरान खुद यह जानकारी दी। समांथा और राज निदिमोरु की शादी को छह महीने हो चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बच्चे के जन्म से पहले काम से थोड़ा ब्रेक लेंगी ताकि अपनी सेहत और बच्चे का ख्याल रख सकें।

मायोसाइटिस की वजह से हर दिन रहती है नई चुनौती

समांथा पिछले कुछ सालों से मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपनी ही मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने लगता है, जिससे बहुत थकान और दर्द होता है। उन्हें 2022 में इस बीमारी के बारे में पता चला था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो हर सुबह यही दुआ करती हैं कि पूरा दिन उनकी तबीयत ठीक रहे और वो अपना काम पूरा कर सकें।

समांथा ने कहा कि उनके मन में हमेशा ये डर रहता है कि कहीं दिनभर काम करने की ताकत खत्म न हो जाए। जब उन्हें फिल्म मां इंति बंगाराम मिली थी, तब वो काफी परेशान थीं कि उनका शरीर शूटिंग का बोझ झेल पाएगा या नहीं। पर उन्होंने ठान लिया कि मुश्किलों के बावजूद वो इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगी।एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि वो मां बनने के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक जरूर ले रही हैं, लेकिन काम पूरी तरह बंद नहीं करेंगी। वो बतौर प्रोड्यूसर फिल्मों से जुड़ी रहेंगी और अपने बिजनेस भी संभालती रहेंगी। उनका कहना है कि भले ही वो कुछ समय के लिए पर्दे पर न दिखें, लेकिन पर्दे के पीछे उनका काम चलता रहेगा।