Commonwealth Games 2026 Schedule 29 July: आज कई मेडल दांव पर, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल | Source: Abp news.comग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) का आज (29 जुलाई) सातवां दिन है। आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। शॉट पुट, लॉन्ग जंप समेत कई अन्य स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने का शानदार मौका है। इसके अलावा मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, तैराकी, पैरा तैराकी समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। खास बात यह है कि आज भारत के कई मेडल इवेंट भी होने हैं।

Commonwealth Games 2026 Schedule 29 July: आज कई मेडल दांव पर, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूलSource : Abp news.com

श्रीशंकर और पारुल पर रहेंगी नजरें

मनप्रीत कौर और पारुल चौधरी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। मनप्रीत कौर महिलाओं के शॉट पुट फाइनल में, जबकि पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारत की मजबूत दावेदारी पेश करेंगी। संजना भारोत्तोलन के 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी। वहीं शॉट पुट क्वालिफिकेशन में तजिंदरपाल सिंह फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर से भी पदक की उम्मीद है, जिन्होंने क्वालिफिकेशन पहले ही प्रयास में पार कर फाइनल में जगह बनाई थी। लॉन्ग जंप फाइनल में लोकेश सत्यानाथन भी हिस्सा लेंगे।

मुक्केबाजों के पास मेडल पक्का करने का मौका

कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार का दिन भारतीय मुक्केबाजों के लिए काफी अहम रहने वाला है। क्वार्टर फाइनल में आज जैसमीन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी, अंकुश यादव, सचिन सिवाच और नरेंद्र बरवाल मुकाबला करेंगे। जो भी खिलाड़ी अपना मुकाबला जीतेगा, उसका पदक पक्का हो जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल हारने पर भी उसे कांस्य पदक मिलेगा। यानी मुक्केबाजी में आज भारत के अधिकतम छह पदक पक्के हो सकते हैं।

 भारत के खाते में अब तक 12 मेडल

28 जुलाई को भारत के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते और दोनों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है, जिसमें दो गोल्ड मेडल शामिल हैं। मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) और शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलेटिक्स) ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं।

ऋषिकांत सिंह (वेटलिफ्टिंग), राजा मुथुपांडी (वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), सर्वेश कुशरे (एथलेटिक्स) और वल्लूरी अजय बाबू (वेटलिफ्टिंग) ने सिल्वर मेडल जीते हैं। वहीं झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), बिंदियारानी देवी (वेटलिफ्टिंग) और शिल्पा (पैरा एथलेटिक्स) ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।