विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बहुत शानदार अवसर है। कनाडा की प्रतिष्ठित McCall MacBain Scholarship 2027 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह पूरी तरह फंडेड स्कॉलरशिप है, जिसके तहत चयनित छात्रों को ट्यूशन फीस, रहने-खाने का खर्च, मेंटरशिप और हर महीने लगभग CAD 2,300 (करीब ₹1.45–1.5 लाख) का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्कॉलरशिप दुनिया भर के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो कनाडा की McGill University में मास्टर्स या प्रोफेशनल प्रोग्राम करना चाहते हैं। 
Canada scholarship
क्या है McCall MacBain Scholarship 2027?
McCall MacBain Scholarship कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित और पूरी तरह फंडेड ग्रेजुएट स्कॉलरशिप्स में से एक है। इसके तहत हर साल लगभग 30 फुल स्कॉलरशिप और 100 से अधिक अतिरिक्त अवॉर्ड दिए जाते हैं। चयनित छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस विश्वविद्यालय द्वारा दि जाती है। इसके साथ ही छात्रों को हर महीने CAD 2,300 का स्टाइपेंड, मॉन्ट्रियल शिफ्ट होने के लिए रिलोकेशन ग्रांट, फ्रेंच भाषा सीखने का मौका और लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का फायदाभी मिलता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए दुनिया भर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए या वह निर्धारित समय तक अपनी डिग्री पूरी करने वाला हो। उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट होना चाहिए। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और कम्युनिटी सर्विस का अनुभव चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्कॉलरशिप के लिए पहले आवेदन करना होता है, इसके बाद McGill University के पात्र कोर्स में अलग से एडमिशन आवेदन करना होता है।
क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है। साथ ही हर महीने लगभग ₹1.5 लाख के बराबर स्टाइपेंड मिलता है, जिससे रहने, खाने और अन्य दैनिक खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। छात्रों को मॉन्ट्रियल आने के लिए एकमुश्त रिलोकेशन ग्रांट भी दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें मेंटरशिप, नेटवर्किंग, लीडरशिप ट्रेनिंग और गर्मियों में विशेष प्रोजेक्ट्स के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिल सकती है।
आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
McCall MacBain Scholarship 2027 के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले ऑनलाइन स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज और रेफरेंस जमा करें। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को क्षेत्रीय और अंतिम इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन होने के बाद उम्मीदवारों को McGill University के पात्र मास्टर्स या प्रोफेशनल प्रोग्राम में अलग से प्रवेश लेना होगा। समय रहते आवेदन करना और सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करना बेहद जरूरी है।
