मंगलवार बक्सर शहर में देर रात एक तेज रफ्तार में लग्जरी कार ने तीन जगहों पर अलग-अलग टक्कर मारकर अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Source : Facebook
तीन जगह मारी टक्कर कई वाहन हुए प्रभावित
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बीआर 1बीके 4449 नंबर की लग्जरी कार भरौली की ओर से वीर कुंवर सिंह सेतु पार कर बक्सर आ रही थी। सबसे पहले कार ने भरौली क्षेत्र में एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया। पुल के इस पार पहुंचते ही कार उत्पाद विभाग की चेकपोस्ट से टकरा गई, जिससे वहां खड़े कई वाहन भी प्रभावित गए। इसके बावजूद चालक नहीं रुका और गोलंबर की ओर भाग निकला।
गोलंबर के पास फिर हादसा, दो की हालत गंभीर
गोलंबर के पास कार ने बीआर 44 आर 7513 नंबर की बाइक को बहुत तेज़ टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज पुलिस पोस्ट, नगर थाना और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में सारिमपुर गांव निवासी सरफराज खान और शमीम खान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं भरौली क्षेत्र में घायल हुए दो बाइक सवारों का भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शमीम खान की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
सीसीटीवी और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच
वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक और कार में सवार अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है.
Summary
Keywords
@Danish Sir Manuu
