उफ़क साहिल

कैमूर (भभुआ):

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन कैमूर जिले के भभुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

छोटेलाल राम ने कहा कि कैमूर जिले में बहुजन समाज पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में लगातार जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। कैमूर जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ने के लिए इच्छुक हैं। इस मौके पर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में बहन कुमारी मायावती के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Covering breaking news and insightful stories at Kalamlok Stories.