बक्सर : केसठ प्रखंड के नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर के परिसर में तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ज़रूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नावानगर थाना के एस.आई मुन्ना यादव मौजूद थे।
वहीं अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक व समाजसेवी कुंवर भीम सिंह ने की। संचालन विनोद मास्टर ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने लोगों को कंबल ओढ़ाकर कर की। इसके बाद क्षेत्र के एक सौ से अधिक ज़रूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एस.आई मुन्ना यादव ने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों का सहयोग करते रहना चाहिए। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से चल रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं का भी लाभ मिलन चाहिए, इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
एसआई ने कहा कि असहाय लोगों को सहयोग व मदद करना ही मानव जीवन का धर्म है। वही कंबल पाकर लोग खुश दिखे। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार,शिव शंकर सिंह,अमरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, किस्टू कुर्मी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इसके अलावा मौके पर व्यास मुनी सिंह, सुभाष आर्य, सुशील कुमार, दिग्विजय सिंह,जालिम दुबे,कुंवर सिंह,काशी महतो, विनोद सिंह,विश्वामित्र शर्मा,रतन राउत, कपिल मुनी महतो,हिरालाल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
