पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का एक चरण का मतदान पूरा हो चुका है इसके बावजूद भी राज्य की सियासी सरगर्मी कम होती नहीं दिख रही है। चुनाव प्रचार के बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। इसी माहौल में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ, सुरक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए।सरमा के बयानों ने बंगाल चुनाव के राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है।
घुसपैठ पहले वेव थी, अब सुनामी बन गई हिमंता बिस्वा सरमा का दावा
कोलकाता में संबोधित करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की डेमोग्राफी बदल दी है। उनके अनुसार, यह सिर्फ बंगाल नहीं बल्कि असम, झारखंड और कई सीमावर्ती जिलों को प्रभावित कर रहा है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया पहले घुसपैठ एक लहर थी।अब यह सुनामी बन चुकी है कुछ जिलों की स्थिति बांग्लादेश के विस्तार जैसी महसूस होती है उत्तर दिनाजपुर में मतदाताओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ी है।उन्होंने कहा कि यह बदलाव चुनावी और सामाजिक ढांचे पर स्थायी असर डाल सकता है।
ममता सरकार पर गंभीर आरोप
हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई केंद्र सरकार के साथ सहयोग नहीं किया सुरक्षा एजेंसियों के काम को कठिन बनाया।उनके मुताबिक यह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ है।सरमा ने कहा देश को सुरक्षित रखना है, तो बंगाल में TMC को हटाना जरूरी है।
डेमोग्राफी बदलने के खतरे की चेतावनी
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यदि जनसंख्या संतुलन एक बार पूरी तरह बदल जाए, तो उसे वापस ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।उन्होंने दावा किया कि कई जिलों में मुस्लिम आबादी तेज़ी से बढ़ रही है कुछ इलाकों में यह 50% से अधिक हो सकती है इससे दीर्घकालिक राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे।यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
BJP के पक्ष में मजबूत माहौल का दावा
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल पर बात करते हुए सरमा ने कहा कि मतदाता अब झिझक छोड़कर खुलकर BJP का समर्थन कर रहे हैं।2016 और 2019 की तुलना में BJP को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।पहले चरण के मतदान ने BJP के पक्ष में अनुकूल माहौल दिखाया है
पहले चरण से ही 110 सीटों पर बढ़त का दावा
हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पहले चरण में ही BJP लगभग 110 सीटों पर मजबूत स्थिति में है।यदि यही रुझान जारी रहा, तो पार्टी 200 सीटों का आंकड़ा भी पार कर सकती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय 4 मई को नतीजों के बाद ही तय होगा।
असम में 100+ सीटों का दावा भी किया।
हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने राज्य असम को लेकर भी बड़ा दावा किया BJP इस बार 100 से अधिक सीटें जीतेगी।राज्य में और मजबूत सरकार बनेगी।
