आज के वक़्त में हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस के नाम पर सॉफ्ट ड्रिंक्स , पैकेज्ड फूड और हाई-प्रोटीन डाइट का चलन तेजी से बढ़ रहा है |

लेकिन एक्सपर्ट का कहना है ये आदते धीर धीर किडनी पर गंभीर असर डाल सकती हैं।

दुनियाभर में बढ़ रहे किडनी डिजीज के मामलों के पीछे खराब खानपान को बड़ी वजह माना जा रहा है।

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन-सी खाने की चीजें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Risks of a High-Protein Diet: किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टर चिंता जता रहे हैं.

आपकी कौन-सी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं चलिए आपको बताते हैं।

Everyday Foods That Can Affect Kidney Health: किडनी शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो बिना ज्यादा संकेत दिए लगातार अपना काम करती रहती है। यह खून को साफ करने, शरीर से गंदगी बाहर निकालने, पानी का संतुलन बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। लेकिन रोजमर्रा की गलत खानपान की आदतें धीरे-धीरे किडनी पर असर डालती हैं और लंबे समय तक इसके लक्षण साफ तौर पर दिखाई नहीं देते।

किडनी डिजीज के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी: आज दुनिया भर में किडनी की बीमारियों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी संस्था National Institutes of Health के अनुसार, अमेरिका में हर 7 में से 1 व्यक्ति क्रॉनिक किडनी डिजीज से प्रभावित है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक नमक, शुगर वाले ड्रिंक्स और हाई-प्रोटीन डाइट का बढ़ता इस्तेमाल किडनी पर बुरा असर डाल रहा

ज्यादा प्रोटीन वाले स्नैक्स बढ़ा सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर का खतरा:

आजकल सोशल मीडिया पर हाई-प्रोटीन डाइट को फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बताया जा रहा है। प्रोटीन शेक, रेड मीट और हाई-प्रोटीन स्नैक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हालांकि, Artemis Hospitals के क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स विभाग के विशेषज्ञ अंशुल सिंह के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों में यह खतरा ज्यादा होता है जो पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

किडनी पर भारी पड़ सकते हैं पैकेज्ड फूड:

Marengo Asia Hospitals की चीफ डाइटिशियन डीटी. पारुल यादव के अनुसार, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड आज किडनी हेल्थ के लिए एक बड़ा छिपा खतरा बनते जा रहे हैं। चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और फ्रोजन फूड जैसी चीजों में सोडियम, प्रिजर्वेटिव्स और फॉस्फेट की मात्रा काफी अधिक होती है, जो लंबे समय में किडनी पर बुरा असर डाल सकती है। वहीं National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases की रिसर्च में भी ज्यादा नमक के सेवन को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी पर बढ़ते दबाव से जोड़ा गया

बाहर का खाना खाने की आदत किडनी पर पड़ सकती है भारी:

अगर आप अक्सर बाहर का खाना खाते हैं, तो यह आदत आपकी किडनी की सेहत पर असर डाल सकती है। अचार, नमकीन, सॉस और फास्ट फूड जैसी चीजों में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। World Health Organization के मुताबिक, एक वयस्क को दिनभर में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन प्रोसेस्ड फूड और रेस्टोरेंट मील्स के कारण लोग अक्सर इससे ज्यादा नमक खा लेते हैं।

इसके साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक्स, मीठे पेय और सोडा भी किडनी के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इनका लगातार सेवन मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है, जो आगे चलकर किडनी रोग की बड़ी वजह बन सकते हैं। National Institutes of Health की एक स्टडी में भी शुगर वाली ड्रिंक्स को किडनी डैमेज के बढ़ते जोखिम से जोड़ा गया है।

पालक, चुकंदर और नट्स हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं:

विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि हर हेल्दी फूड हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता। पालक, चुकंदर, चॉकलेट और नट्स जैसे ऑक्सलेट-रिच फूड्स कुछ लोगों में किडनी स्टोन की आशंका बढ़ा सकते हैं। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किसी एक्सट्रीम डाइट की बजाय संतुलित भोजन ज्यादा जरूरी माना जाता है। ताजा घर का खाना, पर्याप्त पानी, कम नमक और कम प्रोसेस्ड फूड लंबे समय तक किडनी की सेहत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी डाइट, प्रोटीन सेवन या स्वास्थ्य संबंधी बदलाव से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन की सलाह जरूर लें। अगर आपको किडनी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो बिना विशेषज्ञ सलाह के खानपान में बड़े बदलाव न करें।