टेलीविजन की एवरग्रीन डीवा श्वेता तिवारी ने एक बार फिर अपनी हालिया वेकेशन तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में वह अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। 45 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और पर्सनैलिटी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

आमतौर पर श्वेता तिवारी का स्टाइल सिंपल और एलिगेंट माना जाता है। वह अपने लुक्स से ‘संतूर मॉम’ के टैग को पूरी तरह जस्टिफाई करती हैं। उनका मिनिमलिस्टिक फैशन सेंस फैंस को हर बार इंप्रेस करता है।

वेकेशन लुक ने खींचा ध्यान

इस ट्रिप में श्वेता का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देखने को मिला। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ हाई-स्लिट स्कर्ट कैरी की, जो क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा कॉम्बिनेशन था। यह आउटफिट उनके फिट और एथलेटिक लुक को उभार रहा था।

नेचुरल मेकअप और सटल स्टाइल

पहाड़ों और बहती नदी के बीच बोट राइड करते हुए उनका अंदाज किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था। उन्होंने कम एक्सेसरीज के साथ नेचुरल और ड्यूई मेकअप रखा, जो धूप में खासा ग्लो कर रहा था।

मां-बेटे की खास बॉन्डिंग

तस्वीरों में श्वेता अपने बेटे के साथ खास पल बिताती नजर आईं। दोनों की बॉन्डिंग और मैचिंग वाइब्स इस वेकेशन को और भी खास बना रहे हैं। एक तस्वीर में वह अपने बेटे के गाल पर प्यार से किस करती दिख रही हैं, जबकि उनका बेटा भी खुशी-खुशी उनकी तस्वीरें क्लिक करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

इन तस्वीरों के साथ श्वेता ने ‘विटामिन D’ और मूड अपग्रेड का जिक्र किया है। उनका यह वेकेशन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके मॉडर्न स्टाइल और एलिगेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।