घर का किचन सिर्फ़ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सेहत का सबसे बड़ा केंद्र होता है। इसी वजह से जब वहाँ तिलचट्टे दिखाई देने लगते हैं, तो यह सिर्फ़ एक ‘गंदगी’ की समस्या नहीं रहती बल्कि ये सीधा स्वास्थ्य का खतरा बन जाते हैं। कॉकरोच रात के अंधेरे में निकलकर गैस चूल्हे, प्लेटों, पानी की बोतलों और यहाँ तक कि रखे हुए खाने तक पहुंच जाते हैं। यही नहीं, ये अपने पैरों से बैक्टीरिया फैलाकर फ़ूड पॉइज़निंग, एलर्जी, दमा और पेट से जुड़े संक्रमणों का बड़ा कारण बनते हैं।लोग मार्केट से स्प्रे, जेल और महंगे कीटनाशक खरीदते हैं, लेकिन कई बार ये असर कम दिखाते हैं या फिर बच्चे-पालतू जानवर होने की वजह से इन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल होता है।

क्या फर्क है होममेड दवा और मार्केट की केमिकल स्प्रे में?

बहुत लोग सोचते हैं कि दोनों का असर एक जैसा है, लेकिन सच ये है

होममेड कॉकरोच किलर

बिल्कुल नॉन-टॉक्सिक ,बच्चों/पेट्स के लिए सुरक्षित,किचन में इस्तेमाल करने लायक असर धीरे-धीरे पर पक्का

मार्केट स्प्रे

तेज़ असर लेकिन ज़्यादा केमिकल, बदबू और साइड-इफेक्ट की संभावना

खाने-पीने वाली जगह पर इस्तेमाल करना जोखिम भराइसीलिए आजकल लोग महंगे स्प्रे छोड़कर किचन-मेड ऑप्शन्स की ओर लौट रहे हैं।

किचन में रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली साधारण चीज़ों से ही कॉकरोच को खत्म किया जा सकता है

1.बोरिक एसिड + चीनी / आटा का जाल- एक चम्मच बोरिक एसिड पाउडर, थोड़ी चीनी और थोड़ा आटा मिलाएँ।इसे उन जगहों पर हल्का-हल्का छिड़क दें, जहाँ कॉकरोच सबसे ज्यादा आते हैं सिंक के नीचे, कचरादान के पास, गैस के पीछे।चीनी की खुशबू उन्हें आकर्षित करती है और बोरिक एसिड उनके शरीर को अंदर से नष्ट कर देता है। 2–3 दिन में असर दिखने लगता है।

2.बेकिंग सोडा + चीनी- बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर रख दें।कॉकरोच इसे खाते ही उनके पेट में गैस बनती है और वो मर जाते हैं। यह सबसे सस्ते और प्रभावी उपायों में से एक है।

3. प्याज़ + बेकिंग सोडा -प्याज़ को बारीक काटें।उसके ऊपर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़क दें।प्याज़ की गंध और उसमें मौजूद नमी कॉकरोच को आकर्षित करती है, और बेकिंग सोडा काम पूरा कर देता है।

4. तेज पत्ता, लौंग और काली मिर्च-अगर आप उन्हें मारना नहीं चाहते बल्कि दूर रखना चाहते हैं किचन के शेल्फ़, कंटेनर ज़ोन और अलमारी में तेज पत्ता, लौंग या काली मिर्च रखें।इनकी तेज़ खुशबू के कारण तिलचट्टे पास नहीं आते।

5. नींबू + साबुन पानी स्प्रे- गर्म पानी में नींबू का रस, थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सिरका मिलाकर स्प्रे बना लें।कॉकरोच दिखाई दें तो सीधे इस स्प्रे का इस्तेमाल करें।यह स्प्रे उनके शरीर पर लगते ही उन्हें ढेर कर देता है।


कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए हमेशा महंगे केमिकल या स्प्रे की जरूरत नहीं होती।घर में मौजूद बोरिक एसिड, बेकिंग सोडा, प्याज़, नींबू और मसाले जैसे साधारण सामान भी इन्हें खत्म करने में उतने ही कारगर हैं।बस इन उपायों को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुँच से दूर रखकर इस्तेमाल करें।