घर के इस्तेमाल से लेकर होलसेल बिजनेस तक, इन मार्केट्स में सस्ते और अच्छी क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स आसानी से मिल जाते हैं। अगर हर महीने काजू-बादाम खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है, तो भारत की ये मशहूर होलसेल मार्केट्स आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। यहां बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और कई विदेशी ड्राई फ्रूट्स किफायती कीमतों पर मिलते हैं।

अगर आप ड्राई फ्रूट्स का छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या bulk में खरीदारी करना चाहते हैं, तो भी ये बाजार काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं भारत की उन बड़ी मार्केट्स के बारे में, जहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदा जा सकता है।

क्रॉफर्ड मार्केट, मुंबई

मुंबई का Crawford Market ड्राई फ्रूट्स की होलसेल खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां पिस्ता, बादाम, अखरोट, काजू, नट्स और ब्लूबेरी जैसे कई विदेशी ड्राई फ्रूट्स अच्छे दामों में मिल जाते हैं। कम बजट में बेहतर क्वालिटी खरीदने वालों के लिए यह मार्केट अच्छा विकल्प है।

यह बाजार रविवार को बंद रहता है। बाजार सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पहुंचने के लिए गिरगांव मेट्रो स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सबसे नजदीकी स्टेशन हैं।

गुरु बाजार, अमृतसर

अमृतसर का Guru Bazaar कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स के लिए मशहूर माना जाता है। यहां बादाम, अखरोट, अंजीर और दूसरे ड्राई फ्रूट्स सस्ते दामों में मिल जाते हैं। पंजाब में रहने वाले लोगों या अमृतसर घूमने जाने वालों के लिए यह मार्केट अच्छी खरीदारी का विकल्प हो सकती है।यह बाजार रविवार को बंद रहता है और सुबह 10:00 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। अमृतसर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 2.5 से 3 किलोमीटर है।

बड़ा बाजार, कोलकाता

कोलकाता का Burrabazar एशिया की सबसे बड़ी ट्रेडिंग मार्केट्स में गिना जाता है। यहां मसालों से लेकर ड्राई फ्रूट्स, स्टेशनरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री तक बेहद किफायती दामों में मिलती है। ड्राई फ्रूट्स की bulk खरीदारी के लिए यह बाजार काफी लोकप्रिय माना जाता है। यह बाजार रविवार को बंद रहता है। बाजार सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पहुंचने के लिए महात्मा गांधी रोड और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक हैं।

किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये मार्केट?

ये मार्केट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं जो घर के लिए bulk में ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, छोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं या त्योहारों और गिफ्ट पैक के लिए कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान ढूंढ रहे हैं। सही मोलभाव और होलसेल खरीदारी के जरिए यहां काफी सस्ते दामों में ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं।