Tसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक टाइगर के शावक के पास जाकर उसे सहलाने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड बाद शावक का व्यवहार बदल जाता है और वह युवक पर हमला कर देता है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।


टाइगर के शावक को सहलाने पहुंचा युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक उस जगह पहुंचता है, जहां टाइगर के एक शावक को रखा गया है। शावक को देखकर वह उसके पास जाता है और उसे पालतू बिल्ली की तरह प्यार से सहलाने लगता है। शुरुआत में शावक शांत दिखाई देता है जिससे युवक और नजदीक चला जाता है।


अचानक बदला शावक का व्यवहार

जैसे ही युवक शावक के गले और सिर पर हाथ फेरता है, वह अचानक आक्रामक हो जाता है। शावक युवक के हाथ पर झपटता है और काटने की कोशिश करता है। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा जाता है और खुद को बचाने के लिए शावक को पीछे धकेल देता है। इसके बाद शावक वहां से हट जाता है।


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

T


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो Azhar's Wild Empire नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। घटना का वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है।


यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी राय व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, "जंगली जानवर, चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी प्रवृत्ति नहीं बदलती।" वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "Once a Tiger, Always a Tiger" कुछ लोगों ने इसे जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सीख भी बताया


विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, टाइगर के शावक भले ही देखने में मासूम लगते हों, लेकिन उनमें जन्मजात शिकारी प्रवृत्ति होती है। ऐसे जानवरों के साथ बिना प्रशिक्षित निगरानी के संपर्क करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए किसी भी जंगली जानवर या उसके शावक के पास जाने से बचना चाहिए