Tउम्र चाहे कितनी भी हो सच्ची आस्था और दृढ़ संकल्प के आगे मुश्किल रास्ते भी आसान लगने लगते हैं इसका उदाहरण कर्नाटक की 116 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पेश किया है उन्होंने परिवार के सहयोग से तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर तक पैदल यात्रा पूरी की उनकी इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके जज्बे की सराहना कर रहे हैं 

T


3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं बालाजी धाम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Temple_Connects नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग महिला ने तिरुपति के अलीपिरी पैदल मार्ग से करीब 9 किलोमीटर की यात्रा की इस दौरान उन्होंने लगभग 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला स्थित भगवान बालाजी के मंदिर तक पहुंचने का सफर पूरा किया।


परिवार बना पूरी यात्रा का सहारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रा के दौरान परिवार के सदस्य लगातार उनके साथ रहे और हर कदम पर उनका सहारा बने कठिन चढ़ाई और उम्र की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी धार्मिक यात्रा पूरी की 


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

F


वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग महिला की श्रद्धा, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी श्रद्धा प्रेरणादायक है जबकि कुछ लोगों ने वरिष्ठ श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की मांग भी की। उनकी यह यात्रा इंटरनेट पर आस्था और हौसले की मिसाल बन गई है