वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से दो कर्मचारी घायल | Source: Chrome

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से दो कर्मचारी घायलSource : Chrome

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

मैगजीन निकालते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे तय प्रक्रिया के तहत सील कर पायलट केबिन में रखा जाना था।सुरक्षा जांच के दौरान पिस्टल की मैगजीन अलग करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान यात्री के हाथ से ट्रिगर दब गया और अचानक गोली चल गई।

महिला कर्मचारी के पैर में लगी गोली

गोली चलने से एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी के पैर में चोट लगी। वहीं दूसरी गोली एक पुरुष कर्मचारी के हाथ को छूती हुई निकल गई। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

यात्री हिरासत में, जांच शुरू

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोली गलती से चली, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।एयरपोर्ट पर लाइसेंसी हथियार ले जाने वाले यात्रियों के लिए तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत हथियार को सील कर विमान में रखा जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ।