पिछले एक साल के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने भारत अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इसी मैदान पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Vaibhav Suryavanshi News:इस पीढ़ी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन सकता है',वैभव सूर्यवंशी सिकंदर रजा ने BCCI को दी अहम सलाहSource : NDtv.com
हालांकि, भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरा उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। 15 वर्षीय बल्लेबाज तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 14, 13 और 15 रन ही बना पाए, जबकि भारतीय टीम को सीरीज में 0-4 से हार झेलनी पड़ी। दो मौकों पर वह जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंदों का शिकार बने। इसके बावजूद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का मानना है कि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को आंकना सही नहीं होगा। जियोस्टार से बातचीत में रजा ने कहा कि वैभव बेहद असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं और यदि उन्हें सही माहौल व उचित मार्गदर्शन मिला तो वह भविष्य में क्रिकेट जगत के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।
रजा ने कहा, "15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सिर्फ दो या तीन मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी का आकलन करना उचित नहीं है। वैभव के आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और अगर उनका सही ढंग से विकास किया गया तो वह अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार हो सकते हैं।"
हरारे में होगी वापसी, जहां खेली थी ऐतिहासिक पारी
अब वैभव सूर्यवंशी की वापसी हरारे में होने जा रही है, जहां उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इसी मैदान पर उन्होंने जनवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को खिताब जिताया था। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को टॉप ऑर्डर में लगातार बल्लेबाजी का मौका मिलेगा।
रजा ने कहा, "पिछले एक साल के दौरान वैभव ने भारत अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। आज के दौर में ऐसी कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। वह बेहद खास प्रतिभा हैं और उनके करियर को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है, यही सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।"
सीरीज को लेकर रजा का बड़ा बयान
सिकंदर रजा ने इस बात से इनकार किया कि भारत इस टी20 सीरीज में पूरी तरह फेवरेट है। उनका मानना है कि दोनों टीमों के पास जीत का बराबर मौका है और मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "जिम्बाब्वे लगातार बेहतर क्रिकेट खेल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज बेहद कड़ी और रोमांच से भरपूर होगी।"
जिम्बाब्वे ने हाल के महीनों में कई मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उसने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके अलावा जिम्बाब्वे ने इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ भी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की है।
भारत-जिम्बाब्वे क्रिकेट रिश्तों की तारीफ
रज़ा ने दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ज़िम्बाब्वे क्रिकेट का अच्छा सहयोगी रहा है और मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ खेलना ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहद अहम है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज़ का दूसरा और तीसरा मुकाबला 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा.
