
Source: Pinterest
उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव : उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून के मुस्तैद होने के बाद बुधवार (1 जुलाई) को पुरे दिन बारिश होने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मानसून के आने के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को मानसून आधे उत्तर प्रदेश में छाया हुआ है. मौसम विभाग ने बदलते मौसम और बारिश का सिलसिला बढ़ते हुए देख कर मौसम विभाग ने अलर्ट रहने के लिए कहा है .यूपी में पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहेगा. आसमान काले बादलों से घिरा हुआ नजर आएगा. बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब यूपी के लोगों को बारिश और मानसून के आने से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. दूसरी ओर किसानों को भी फसल के लिए अब पानी की दिक्कत का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.
UP Weather Today: यूपी में आज कैसा है मौसम?
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. बुधवार सुबह से प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और ललितपुर समेत 25 शहरों में बारिश हो रही है. कानपुर, आगरा और मथुरा समेत ज़्यादातर शहरों में बादल छाए हुए हैं. हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं. कुछ जगहों पर हल्की धूप भी निकली है. बिजनौर में सुबह इतनी तेज़ बारिश हुई कि सड़कों पर 3 फ़ीट तक पानी भर गया। लोग घुटनों तक पानी में घुसते दिखे. ललितपुर में भारी बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और GRP थाने में बारिश का पानी घुस गया. फतेहपुर में आंधी की वजह से एक ई रिक्शा पलट गया. बदायूं में बारिश से खेत जलमग्न हो गए.
29°C तापमान, हल्की बारिश के आसार
आज सुबह 9 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कई हल्की फुलकी बारिश और गरज-चमक के साथ की उम्मीद है. इस दौरान बारिश की संभावना 35 प्रतिशत, मौसम में 80 प्रतिशत नमी साथ ही हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा रहेगी. दिन में उच्च तापमान 32 डिग्री और कम से कम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है.
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने और मौसम विभाग की सलाह दी गई है।
