TMC Rebel MPs News: "7-8 सांसद वापस आना चाहते हैं?" TMC नेता के दावे से बंगाल की सियासत में बढ़ी हलचल | Source: Abp news.com बागी सांसदों को लेकर TMC का बड़ा दावा

TMC Rebel MPs News: "7-8 सांसद वापस आना चाहते हैं?" TMC नेता के दावे से बंगाल की सियासत में बढ़ी हलचलSource : Abp news.com

तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर एनसीपीआई (NCPI) में गए बागी सांसदों को लेकर पार्टी नेता कीर्ति आजाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बागी गुट में 7 से 8 सांसद ऐसे हैं, जो मजबूरी में गए हैं और एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते। उनका आरोप है कि इन सांसदों पर दबाव बनाया जा रहा है, उनके परिवारों को डराया-धमकाया जा रहा है और मारपीट तक की जा रही है।

"7-8 सांसदों की स्थिति अभी भी साफ नहीं"

कीर्ति आजाद ने एनसीपीआई को गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि इसी वजह से स्पीकर भी कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 7 से 8 सांसदों की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है और वे एनडीए में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस फिर मजबूत हो रही है और पार्टी की एकमात्र नेता ममता बनर्जी हैं।

 अबू ताहेर खान के बयान से बढ़ी हलचल

कीर्ति आजाद का बयान ऐसे समय आया है, जब एनडीए सहयोगी दलों की बैठक में एनसीपीआई के तीन सांसद—खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान—शामिल नहीं हुए। इससे पहले भी ये तीनों 28 जून को हुई एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक से दूर रहे थे।

राजनीतिक अटकलें तब और तेज हो गईं, जब अबू ताहेर खान ने कहा कि वे न तो भाजपा में जा रहे हैं और न ही एनडीए का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वे एनडीए की बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बुलाई बैठक में अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के कारण शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेंगे।

बागियों की वापसी का दावा पहले भी हो चुका

इससे पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष भी दावा कर चुके हैं कि कई बागी सांसद और विधायक दोबारा तृणमूल कांग्रेस में लौटना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर बागी नेताओं पर दबाव बना रही है। उनका कहना है कि कई नेता ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और वापसी की इच्छा जता चुके हैं।