पटना। मधुबनी के रामपट्टी स्थित मंडल कारागार में 19 वर्षीय रौशन यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप करते हुए रौशन यादव को न्याय दिलाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रौशन यादव की मौत को लेकर परिजनों की ओर से सवाल उठाए गए हैं। इसी के बाद तेजस्वी यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आयोग से मामले की स्वतंत्र निगरानी, संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेने और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की समीक्षा कराने का आग्रह किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले को वे हर मंच पर उठाकर न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बिहार की शासन-व्यवस्था पर भी तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में गवर्नेंस की अनुपस्थिति के कारण अफसरशाही अराजक, बेलगाम और भ्रष्ट हो चुकी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कमजोर प्रशासनिक समझ और पकड़ वाले मुख्यमंत्री के कारण निर्दोष नागरिकों की बलि नहीं लेने दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने रौशन यादव के मामले में न्याय और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात क

ही है।