रेहान फ़ज़ल 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित सदियों पुराने बाण देवता मंदिर में भीषण आग लग गई, जिससे मंदिर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम पंचायत बशला के गांव मलखून में स्थित बाण देवता मंदिर में हुई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मंदिर ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ढांचा जलकर नष्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले बुधवार रात जंगल में लगी थी, जो बाद में फैलते हुए गुरुवार शाम करीब पांच बजे मंदिर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी भयानक थीं कि मंदिर को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दे दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।