Sachin Tendulkar World Record: सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 59 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले हैं. इस मामले में वह दुनिया के तमाम दिग्गजों से आगे हैं.
Sachin Tendulkar World Record: सचिन के इस टेस्ट रिकॉर्ड के आगे सब बेबस! 59 वेन्यू वाला ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना मुश्किलSource : Abp news.com
सचिन का 59 वेन्यू वाला अनोखा रिकॉर्ड
क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने से लेकर कई बड़ी उपलब्धियों तक, सचिन ने अपने लंबे करियर में ऐसे मुकाम हासिल किए जिन्हें छूना आज भी दूसरे खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती है.
टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा उनका एक खास रिकॉर्ड अब फिर चर्चा में है. सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 59 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले. इस मामले में वह दुनिया के बाकी दिग्गज खिलाड़ियों से आगे हैं.
सचिन के बाद चंद्रपॉल का नंबर
इस खास रिकॉर्ड की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम आता है. चंद्रपॉल ने टेस्ट क्रिकेट में 58 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले हैं.
यानी सचिन और चंद्रपॉल के बीच इस मामले में सिर्फ एक वेन्यू का अंतर है. भारत के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस सूची में शामिल हैं. द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 55 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.
रूट समेत कई दिग्गज भी पीछे
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट 52 अलग-अलग वेन्यू के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और महान स्पिनर अनिल कुंबले भी इस खास सूची में जगह बनाते हैं.
वीवीएस लक्ष्मण ने 52, जबकि अनिल कुंबले ने 51 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मुकाबले खेले हैं. दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने भी 51 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मैच खेले हैं.
50 से ज्यादा वेन्यू पर खेलना बड़ी उपलब्धि
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 50 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मैच खेले हैं. दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी 50-50 वेन्यू के साथ इस सूची में शामिल हैं.
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. इस दौरान दुनिया के कई महान खिलाड़ियों ने लंबे करियर खेले, लेकिन इसके बावजूद 59 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मुकाबले खेलने की उपलब्धि हासिल करना बेहद मुश्किल रहा है.
करीब 24 साल के करियर में बनाया रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने करीब 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दुनिया के लगभग हर बड़े क्रिकेट खेलने वाले देश में मुकाबले खेले. यही वजह है कि उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें आने वाले लंबे समय तक तोड़ना आसान नहीं होगा.
59 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट खेलने का यह रिकॉर्ड सचिन के लंबे और शानदार क्रिकेट करियर की खास पहचान माना जाता है. उनके बाद चंद्रपॉल, द्रविड़ और रूट जैसे दिग्गज जरूर इस सूची में हैं, लेकिन सचिन अभी भी सबसे आगे हैं.
