पटना : विश्व संगीत दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के बुद्ध मार्ग स्थित पटना म्यूजियम के सभागार में 27 जून 2026 को 'विश्व संगीत दिवस उत्सव सह सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का आयोजन "परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर्स ऑफ बिहार" द्वारा बिहार म्यूजियम, पटना के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत पोस्टर आज 25 जून को लॉन्च किया गया।विश्व संगीत दिवस उत्सव 2026

विश्व संगीत दिवस उत्सव 2026

1000 से अधिक कला-शिक्षक जुड़े हैं संगठन से

"परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर्स ऑफ बिहार" बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत संगीत, नृत्य एवं ललित कला के शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राध्यापकों का एक सक्रिय अकादमिक समूह है। वर्तमान में इस समूह से राज्य भर के एक हजार से अधिक कला-शिक्षक एवं शिक्षाविद जुड़े हैं। यह समूह बिहार में कला शिक्षा के उत्थान, लोक कलाओं के संरक्षण और शिक्षाविदों के व्यावसायिक विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

क्या होगा खास?

एक दिवसीय इस उत्सव में गीत-संगीत, नृत्य, नाटक और जादू कला की प्रस्तुतियों के साथ-साथ कला शिक्षा की चुनौतियों पर पैनल डिस्कशन भी होगा। "परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर्स ऑफ बिहार" द्वारा आयोजित

"परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर्स ऑफ बिहार" द्वारा आयोजित

60 शिक्षकों को मिलेगा 'आर्ट एजुकेटर्स अवार्ड'

उत्सव के संयोजक डॉ. जैनेंद्र दोस्त ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत संगीत, नृत्य, ललित कला और रंगमंच विषय के 60 शिक्षकों, व्याख्याताओं और प्राध्यापकों को कला शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए 'आर्ट एजुकेटर्स अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

ये होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार संग्रहालय, पटना के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.सी.ई.आर.टी., पटना के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार, बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक श्री अशोक कुमार सिन्हा, मगध महिला कॉलेज की प्रो. नीरा चौधरी और एल.एन.एम.यू., दरभंगा की प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह काव्या मौजूद रहेंगी।

पहली बार इतना बड़ा आयोजन

सह संयोजक राजीव रंजन और उदय कुमार पंडित ने कहा कि यह पहला मौका है जब शिक्षाविदों का इतना बड़ा समूह विश्व संगीत दिवस मना रहा है। यह उत्सव शिक्षाविदों के व्यक्तिगत व व्यावसायिक विकास के साथ कला-संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा।