इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।Indian Army Agniveer CEE Result 2026: अग्निवीर CEE का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत चेक करें मेरिट लिस्ट | Source: MDtv.com

Indian Army Agniveer CEE Result 2026: अग्निवीर CEE का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत चेक करें मेरिट लिस्टSource : MDtv.com

भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सेना की ओर से आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर इस सूची में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे। बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित कई राज्यों के ARO की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Agniveer CEE Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने Army Recruitment Office (ARO) या संबंधित क्षेत्र का चयन करें।
  • अब मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
  • PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • यदि आपका रोल नंबर या नाम मेरिट लिस्ट में मौजूद है, तो आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं।

मेरिट लिस्ट मैं नाम आने के बाद क्या है अगला स्टेप?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में हिस्सा लेना होगा। इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के तहत अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़, 9 फीट लंबी खाई (डिच) पार करना और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट पूरा करना होगा। PFT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) से गुजरना होगा, जिसमें निर्धारित मानकों के अनुसार लंबाई, छाती और वजन की जांच की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय सेना में कई अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती किए जाने वाले प्रमुख पद इस प्रकार हैं—

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • अग्निवीर क्लर्क
  • अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस
  • सिपाही फार्मा
  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट