Tनई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि हैदराबाद को दक्षिण भारत का प्रमुख बुलेट ट्रेन हब बनाया जाएगा। इसके तहत हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन नए हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा हैदराबाद से मुंबई तक हाई-स्पीड रेल लिंक की भी योजना तैयार की जा रही है


किन शहरों को मिलेगा फायदा?

रेल मंत्री के अनुसार, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नेटवर्क के जरिए हैदराबाद से पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई तक की यात्रा पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी। इस परियोजना से दक्षिण भारत में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


कौन-कौन से बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनेंगे?

हैदराबाद - पुणे: लगभग 1 घंटा 55 मिनट

हैदराबाद - बेंगलुरु: लगभग 2 घंटे

हैदराबाद - चेन्नई: 3 घंटे से कम

हैदराबाद - मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक: प्रस्तावित यात्रा समय लगभग 170 मिनट (3 घंटे से कम)

रेल मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में से 3 कॉरिडोर अकेले हैदराबाद को मिले हैं।


शमशाबाद में बनेगा हाई-स्पीड रेल हब

योजना के तहत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शमशाबाद में करीब 500 एकड़ क्षेत्र में हाई-स्पीड रेल हब विकसित किया जाएगा। इससे एयरपोर्ट और बुलेट ट्रेन के बीच आसान ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी।


क्या होगा फायदा?

सरकार का कहना है कि इस परियोजना से यात्रियों का सफर तेज और सुविधाजनक होगा। साथ ही तेलंगाना में डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी सेक्टर, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे हैदराबाद दक्षिण भारत के प्रमुख हाई-स्पीड रेल केंद्र के रूप में उभर सकता है।