erer | Source: ereचंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर में माननीय पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज 26 नवंबर से हो गया। यह कथा 2 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।


अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचिका परम पूज्य गौरांगी गौरी जी के माधोपुर आगमन पर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए माधोपुर पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म और आध्यात्मिक जीवन का संदेश प्राप्त होगा।


माधोपुर में आयोजित यह भव्य धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण केंद्र बनता नजर आ रहा है।