दुनिया भर में बढ़ते एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर जारी एक वैश्विक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार, थाईलैंड में करीब 51 प्रतिशत शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के अलावा अन्य लोगों के साथ रिश्ते रखते हैं। रिपोर्ट में डेनमार्क, जर्मनी, इटली और फ्रांस भी शीर्ष देशों में शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती बेवफाई परिवारों के टूटने, मानसिक तनाव और रिश्तों में अस्थिरता की बड़ी वजह बन रही है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थाईलैंड सबसे आगे

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के अनुसार, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में थाईलैंड दुनिया में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लगभग 51 प्रतिशत लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध रखते हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश में वैवाहिक वफादारी का स्तर लगातार कमजोर हो रहा है। सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों का असर वहां के पारिवारिक ढांचे पर भी साफ दिखाई देता है।

डेनमार्क दूसरे स्थान पर

इस सूची में दूसरा स्थान डेनमार्क का है। अपनी खुशहाली और उच्च जीवन स्तर के लिए पहचाने जाने वाले इस देश में करीब 46 प्रतिशत शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के अलावा अन्य लोगों के साथ संबंध रखते हैं। रिपोर्ट बताती है कि यहां वैवाहिक रिश्तों की मजबूती पहले की तुलना में कमजोर हुई है और बेवफाई के मामले लगातार सामने आते रहते हैं।

जर्मनी में भी बढ़ रही बेवफाई

एक से अधिक पार्टनर रखने और विवाहेतर संबंधों के मामलों में जर्मनी तीसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, यहां 45 प्रतिशत से अधिक लोग अपनी शादी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति केt साथ भावनात्मक या शारीरिक संबंध रखते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बढ़ते प्रभाव के कारण रिश्तों की गहराई प्रभावित हो रही है।

इटली में भी ऊंचा है आंकड़ा

इस सूची में चौथे स्थान पर इटली का नाम दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां भी लगभग 45 प्रतिशत लोग एक से अधिक पार्टनर के साथ रिश्ते में हैं। वैवाहिक प्रतिबद्धता को लेकर लोगों का दृष्टिकोण अपेक्षाकृत लचीला माना जाता है, जो कई बार पारिवारिक टूटन का कारण बनता है। सामाजिक और नैतिक मूल्यों के स्तर पर यहां सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

फ्रांस में भी चिंताजनक स्थिति

पांचवें स्थान पर फ्रांस है, जिसे दुनिया भर में प्रेम और रोमांस के देश के रूप में जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में करीब 43 प्रतिशत शादीशुदा लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शामिल हैं। वहां के सामाजिक परिवेश में विवाह के बाहर संबंधों को अपेक्षाकृत कम सख्ती से देखा जाता है, जिसके कारण ऐसे मामलों की संख्या अधिक बताई जाती है।

भारत की क्या है स्थिति?

बेवफाई और विवाहेतर संबंधों से जुड़े इन आंकड़ों के बीच भारत के लिए राहत की बात यह है कि देश इस सूची के शीर्ष 10 देशों में शामिल नहीं है। भारतीय समाज में आज भी विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है और वफादारी को महत्वपूर्ण मूल्य के रूप में देखा जाता है। हालांकि, कुछ शहरी क्षेत्रों में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन वैश्विक तुलना में भारत की स्थिति अभी भी अपेक्षाकृत बेहतर और अधिक स्थिर मानी जाती है।