Tदिल्ली से पटना आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है केंद्र सरकार की दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बिहार को भी जोड़ा जाएगा। अगर यह परियोजना पूरी होती है तो दिल्ली से पटना का सफर करीब 5 घंटे 41 मिनट में पूरा हो सकेगा। अभी यही यात्रा करने में 15 से 16 घंटे तक लग जाते हैं


बिहार में कहां-कहां बन सकते हैं स्टेशन?

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार में बुलेट ट्रेन के स्टेशन बन सकते हैं इसके अलावा आरा, बख्तियारपुर, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया और किशनगंज के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि, स्टेशनों की अंतिम सूची सरकार की मंजूरी के बाद तय होगी


किन राज्यों को जोड़ेगी बुलेट ट्रेन?

यह बुलेट ट्रेन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ेगी रास्ते में नोएडा, आगरा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी जैसे बड़े शहर भी इस रूट का हिस्सा होंगे।


कितनी होगी ट्रेन की रफ्तार?

इस बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि यह अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी इसे जापान की शिंकान्सेन (Shinkansen) तकनीक की मदद से तैयार किया जाएगा।


बिहार को क्या फायदा होगा?

इस परियोजना से बिहार में पर्यटन, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही लोगों का सफर तेज और आसान होगा जिससे समय की भी काफी बचत होगी।


कब तक शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले बता चुके हैं कि इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर करीब 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा हालांकि, यह परियोजना अभी योजना के चरण में है और इस पर निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है।