
Source: Pinterest
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में गुरुवार (9 जुलाई) को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। आरा, छपरा और मोतिहारी समेत 5 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं चंपारण, मिथिला, कोसी, सीमांचल, अंग और शाहाबाद क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 30 जिलों में आंधी, बारिश और ठनका को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में भी हल्की हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 9 जुलाई को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। छपरा, आरा, बक्सर, सीवान, मोतिहारी और किशनगंज में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर और दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में भी पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
9 जुलाई को बिहार के 30 जिलों में अलर्ट
9 जुलाई को बिहार के 30 जिलों में तेज हवा और ठनका गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।। पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा। इसलिए बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहना ज़रूरी है।
जानिए पटना में कल कैसा होगा मौसम?
राजधानी पटना में गुरुवार (9 जुलाई) को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बीच बीच में तेज हवा चल सकती है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। पटना का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार दोपहर बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर सीमांचल क्षेत्र में अति भारी बारिश दर्ज की गई। किशनगंज जिले में बहुत भारी बरसात दर्ज की गई। वहीं, अररिया, सुपौल और पूर्णिया जिले में भी एक दो जगहों पर भारी बारिश और बाकी जगह मध्यम स्तर की वर्षा हुई।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सीमांचल के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश किशनगंज जिले में दर्ज की गई। वहीं, अररिया, सुपौल और पूर्णिया के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हुई, जबकि बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
