Bankipur Bypolls 2026 Voting : बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की | Source: Abp news.com Bankipur Assembly Bypolls 2026 Voting Live: 30 जुलाई को बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात की मंजलपुर सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Bankipur Bypolls 2026 Voting : बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्कीSource : Abp news.com

मतदान के बीच जमकर हुआ हंगामा

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के बीच आनंदपुरी स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां भाजपा समर्थकों और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने गाली-गलौज भी हुई। उनके करीबी और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना के दौरान भाजपा समर्थकों ने प्रशांत किशोर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और माहौल शांत कराया।

तीन बजे तक कितना हुआ मतदान?

बांकीपुर में दोपहर 3 बजे तक 27.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

बीजेपी ने जीत का किया दावा

बीजेपी विधायक संगीता कुमारी ने कहा, "बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में थे और नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है। विपक्ष के जिन लोगों ने बड़े-बड़े दावे किए थे, उन्हें जनता माकूल जवाब दे रही है। बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा जीत रहे हैं।"

 प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला

जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत की घोषणा करेगा। आपको ही हमें रुझानों के बारे में बताना चाहिए। हम तो बस घूम-घूमकर ज़मीनी हालात देख रहे हैं कि क्या कोई रुझान दिख रहा है। आपको ही बताना चाहिए कि रुझान क्या हैं। बीजेपी हार रही है और उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। इसीलिए वे प्रशासन और पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

 बांकीपुर-दतिया में कितना मतदान?

दोपहर 1 बजे तक बांकीपुर में 20 फीसदी और दतिया में 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

राजद ने बीजेपी पर साधा निशाना

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर संजय यादव ने कहा, "भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। भाजपा ने बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था, महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था, जिसकी शुरुआती भूमि 10 हजार रुपये देकर चुनाव के समय बनाई थी। एक साल होने को है, लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसलिए इस बार बांकीपुर की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट से भाजपा को हरा रही है और राजद की रेखा गुप्ता के पक्ष में आक्रामक तौर पर वोट दे रही है..."

नरोत्तम मिश्रा ने की अपील

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज बहुत उमस है। जैसा कि आप देख सकते हैं, एयर-कंडीशंड कमरे में होने के बावजूद हम पसीने से तर-बतर हैं। लेकिन दतिया में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों और बहुओं की यह परंपरा रही है कि वे घर के काम निपटाकर वोट देने के लिए बाहर निकलती हैं। वे आज भी ऐसा ही करेंगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और अपना वोट डालें। वोटिंग अच्छी होगी और यह साफ है कि भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। मैं पहले यहां का विधायक था। उससे पहले मैंने यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चर्चा हमेशा आशुतोष तिवारी, कमल के निशान और बीजेपी के बारे में ही रही है। अगर दतिया में बीजेपी जीतती है तो विकास होगा, विकास होगा और सिर्फ विकास होगा।