Dhirendra Krishna Shastri Marriage: बाबा बागेश्वर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि शादी तो होगी, लेकिन इसका फैसला उनके माता-पिता करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ऐसी कन्या चाहिए जो उनकी परिस्थितियों को समझे, परिवार की सेवा करे और पारिवारिक परंपराओं के साथ चल सके.
Bageshwar Dham Marriage Rumours: बागेश्वर धाम के बाबा कब करेंगे शादी? बाबा ने खुद बताया, कैसी होगी उनकी पसंद की कन्या!Source : Abp news.com
शादी को लेकर बाबा बागेश्वर ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एबीपी न्यूज को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी शादी और जीवन से जुड़े कई सवालों पर खुलकर बात की. इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे और उन्हें कैसी कन्या चाहिए.
शादी के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शादी तो होनी है, लेकिन कब होगी यह अभी तय नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग बागेश्वर धाम आएं और अर्जी लगाएं, वह पर्चे में लिखकर बता देंगे कि उनकी शादी कब होगी.
कैसी कन्या चाहते हैं धीरेंद्र शास्त्री?
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अपनी जीवनसाथी के रूप में कैसी कन्या चाहिए, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके माता-पिता करेंगे. हालांकि, उन्होंने अपनी पसंद के बारे में भी बताया.
उन्होंने कहा कि कन्या ऐसी होनी चाहिए जो उनकी परिस्थितियों को समझ सके. अगर वह उसे पर्याप्त समय नहीं दे पाएं तो वह इसे समझ सके. साथ ही वह परिवार की सेवा कर सके और पारिवारिक माहौल में खुद को ढाल सके.
गांव की परंपराओं के साथ चलने वाली हो पत्नी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनकी होने वाली पत्नी ऐसी होनी चाहिए जो गांव की परंपराओं और पारिवारिक आचार-विचार के साथ चल सके. उनके मुताबिक, परिवार और वहां की परिस्थितियों को समझना उनके लिए महत्वपूर्ण है.
उन्होंने साफ किया कि शादी के लिए वह अपनी पसंद से लड़की लाने के बजाय माता-पिता के फैसले को प्राथमिकता देंगे.
माता-पिता की पसंद पर करेंगे शादी
जब उनसे पूछा गया कि अगर माता-पिता उनके लिए लड़की नहीं खोज पाते तो क्या वह खुद अपनी पसंद की कन्या लेकर आएंगे, तो धीरेंद्र शास्त्री ने इससे इनकार किया.
उन्होंने कहा कि लड़की उनके माता-पिता ही खोजकर लाएंगे. माता जी को जो लड़की उचित लगेगी, वह उसे स्वीकार कर लेंगे. यानी शादी के मामले में उनके लिए माता-पिता की पसंद सबसे महत्वपूर्ण होगी.
अस्पताल के लोकार्पण की वजह से हो रही देरी?
धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि उनकी शादी में देरी की एक वजह यह है कि वह खुद अपने माता-पिता से कहते रहते हैं कि पहले अस्पताल का लोकार्पण हो जाने दें, उसके बाद शादी करवा देना.
इसी वजह से शादी को लेकर लगातार चर्चाओं के बावजूद अभी तक उनकी शादी की तारीख सामने नहीं आई है. फिलहाल बाबा बागेश्वर ने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि शादी होगी और इसमें उनके माता-पिता की पसंद अहम भूमिका निभाएगी.
