बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया। रतन टाटा ने समाज के कमजोर वर्गों के सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया।
रतन टाटा की विरासत सदैव आने वाली पीढियां को प्रेरित करती रहेंगी। भारत सरकार की ओर से उन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनके निधन से औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
