रेहान फ़ज़ल 

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत और कथित दुष्कर्म मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने संसद में आवाज उठाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

संसद परिसर के बाहर पप्पू यादव ने अपने शरीर पर बैनर लपेटकर और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था —

“NEET छात्रा का हत्यारा कौन?”,

“CBI जांच करानी होगी”,

“दोषियों को सजा दो”,

और “पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाओ।”

पप्पू यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा की मौत का मामला नहीं, बल्कि यह सत्ता-संरक्षित अपराध, पुलिस की लापरवाही और एक संगठित साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन चुका है और लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।