रेहान फ़ज़ल
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह नमाज़ अदा करने के लिए जा रहे थे। हमलावरों ने रास्ते में उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
