रेहान फ़ज़ल
26 जनवरी को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों को निशाना बनाए जाने की साजिश की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के गैंगस्टर, खालिस्तानी तत्व और अन्य कट्टरपंथी संगठन फूट सोल्जर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाल के दिनों में उनकी गतिविधियों में तेजी देखी गई है, जिसके चलते सभी प्रमुख शहरों, सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
