मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बार फिर दुनिया की नजरें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर टिक गई हैं। वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम माने जाने वाले इस समुद्री मार्ग को लेकर ईरान लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में बढ़ी सैन्य गतिविधियों, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के साथ तनाव तथा समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए दिशा-निर्देश और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं।
अब तेहरान ने एक बार फिर स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले सभी जहाजों को तय नियमों का अक्षरशः पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाहीए पहले से ही कड़ी निगरानी में है। दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां पैदा होने वाला कोई भी तनाव सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में ईरान की नई चेतावनी को सिर्फ एक सुरक्षा निर्देश नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज़ों को सख्त चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि सभी जहाज़ों को उसके तय किए गए समुद्री प्रोटोकॉल और निर्धारित मार्गों का पूरी तरह पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जा सकती है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए केवल वही रास्ता सुरक्षित माना जाएगा जिसे ईरान ने मंजूरी दी है। उसके मुताबिक अगर कोई जहाज़ तय कॉरिडोर छोड़कर दूसरे रास्ते से गुजरने की कोशिश करता है, तो उसे सुरक्षा जोखिम माना जाएगा और उस पर कार्रवाई हो सकती है।
यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब होर्मुज स्ट्रेट में जहाज़ों की आवाजाही पहले से ही तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण प्रभावित है। हाल के दिनों में ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि कुछ जहाज़ों ने सुरक्षा बलों के साथ समन्वय किए बिना प्रवेश की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें चेतावनी जारी की गई।
ईरान का कहना है कि नए नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने वाले जहाज़ों को सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा, लेकिन किसी भी तरह की अवहेलना को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ माना जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दुनिया की नजरें होर्मुज स्ट्रेट पर टिका दी हैं, क्योंकि वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है।
