श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 125 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। INDvsENG T20 SERIES:गुस्से को पालना सीखो सरपंच जी, भारतीय कप्तान को लेकर पूर्व विकेट कीपर दिनेश कार्तिक का बयान, पहले तोलो फिर बोलो। | Source: Zee news.com

INDvsENG T20 SERIES:गुस्से को पालना सीखो सरपंच जी, भारतीय कप्तान को लेकर पूर्व विकेट कीपर दिनेश कार्तिक का बयान, पहले तोलो फिर बोलो।Source : Zee news.com

मुकाबले के बाद अय्यर ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए बल्लेबाजी को "बेहद खराब" बताया और कहा कि इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, उनके इस बयान से कई पूर्व क्रिकेटर सहमत नजर नहीं आए।

नए टी20 कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की शुरुआत अब तक निराशाजनक रही है। उनकी कप्तानी में भारत पहले आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार गया, जहां टीम का क्लीन स्वीप हुआ। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो हार ने सीरीज में भारत की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो कप्तान के रूप में अय्यर की अगुवाई में टीम ने पिछले 12 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

 अब भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बना चुका है और भारत को सम्मान बचाने के लिए बाकी दोनों टी20 हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाएं, बल्कि बल्ले से भी आगे आकर उदाहरण पेश करें।

कप्तान अय्यर से अब बल्ले से दमदार जवाब की उम्मीद।

भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के बाद श्रेयस अय्यर का बल्ला अब तक उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया है। उन्होंने पांच मैचों में 123 रन बनाए हैं। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ 3 रन और इंग्लैंड के तीसरे टी20 में 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए, जबकि अन्य तीन पारियों में उन्होंने 10, 68 और 37 रन की पारियां खेलीं। ऐसे में नंबर-4 जैसे अहम बल्लेबाजी क्रम पर उतरने वाले अय्यर से टीम को लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, खासकर तब जब शीर्ष क्रम भी इस सीरीज में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

पंजाब वाला श्रेयस' चाहिए, कार्तिक बोले- वही बदल सकता है टीम इंडिया की तस्वीर

हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए जरूरी होगा कि टीम की लगातार हार का असर उनकी बल्लेबाजी पर न पड़े। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि अय्यर में जोरदार वापसी करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जब श्रेयस लय में बल्लेबाजी करते हैं, तो पूरी टीम का खेल बदल जाता है, जैसा उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाया था।

कार्तिक ने कहा, "उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी और ऐसी हार के बाद गुस्सा आना भी स्वाभाविक है। लेकिन मैं श्रेयस अय्यर को अच्छी तरह जानता हूं, वह वापसी जरूर करेंगे। वह इस बल्लेबाजी क्रम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। जब उनका बल्ला चलता है, तो पूरी टीम अलग नजर आती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे हमने पंजाब किंग्स के लिए देखा था।"