Foods To Avoid During Nautapa: नौतपा की शुरुआत होते ही गर्मी अपने सबसे खतरनाक रूप में पहुंचने लगती है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को तेजी से कमजोर कर देता है। ऐसे मौसम में सिर्फ बाहर की गर्मी ही नहीं, बल्कि आपका खानपान भी सेहत पर बड़ा असर डालता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में कुछ चीजों का सेवन शरीर का तापमान और बढ़ा सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नौतपा के दौरान खाने-पीने में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

तली-भुनी और मसालेदार चीजें बढ़ा सकती हैं परेशानी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और दूसरी ऑयली चीजें गर्मियों में शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। इन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ सकती है। यही वजह है कि नौतपा में ज्यादा तला-भुना खाना खाने से भारीपन, सुस्ती और बेचैनी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा ज्यादा मसालेदार भोजन भी शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। खासतौर पर मिर्च और तीखे मसालों वाली चीजें गर्मी में परेशानी को और बढ़ा सकती हैं। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड मीट भी इस मौसम में कम मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे शरीर में गर्मी और बढ़ सकती है।

कोल्ड ड्रिंक और कैफीन वाली ड्रिंक्स भी कर सकती हैं नुकसान

गर्मी में लोग राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक और सोडा का सहारा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इनमें मौजूद ज्यादा शुगर शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है। यही कारण है कि ज्यादा मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना नुकसानदायक माना जाता है।

वहीं चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और कमजोरी या चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

पैकेज्ड स्नैक्स और बासी खाना भी बन सकता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा नमक वाले पैकेज्ड स्नैक्स जैसे चिप्स और नमकीन शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगाड़ सकते हैं। इनमें मौजूद अधिक सोडियम शरीर की कोशिकाओं से पानी खींचता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा नौतपा में बासी खाना या खुले में रखा भोजन खाने से भी बचना चाहिए। तेज गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, दस्त और टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा बर्फ वाली चीजें भी शरीर को अचानक तापमान का झटका दे सकती हैं। वहीं शराब शरीर से तेजी से पानी बाहर निकालती है, जिससे गंभीर डिहाइड्रेशन हो सकता है।

नौतपा में क्या खाना रहेगा फायदेमंद?

नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी माना जाता है। इसके लिए नारियल पानी, छाछ, लस्सी, सत्तू, बेल का शरबत और ताजे फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और खाली पेट घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। सही खानपान अपनाकर नौतपा की भीषण गर्मी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता