पटना: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी शिवचंद्र राम की नाराज़गी अब खत्म होती नजर आ रही है। MLC नहीं बनाए जाने के बाद नाराज़ होकर इस्तीफा देने वाले शिवचंद्र राम से MLC प्रत्याशी सुनील सिंह ने अस्पताल में जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच चल रही दूरियां कम होने के संकेत मिल रहे हैं।


अस्पताल में की मुलाकात, मिठाई खिलाकर जताया अपनापन

अस्पताल में भर्ती शिवचंद्र राम का हालचाल जानने पहुंचे सुनील सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाई और बुके भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


सियासी नाराज़गी खत्म होने की चर्चा

शिवचंद्र राम की नाराज़गी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि MLC नहीं बनाए जाने से वह पार्टी नेतृत्व से नाराज़ हैं। हालांकि सुनील सिंह की इस मुलाकात के बाद अब यह संदेश जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मतभेद काफी हद तक दूर हो गए हैं और रिश्ते सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं।


तस्वीर ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश भी है। तस्वीरों ने साफ संकेत दिया है कि राजनीति में मतभेद और नाराज़गी स्थायी नहीं होते। संवाद, सम्मान और आपसी विश्वास के जरिए रिश्तों को फिर से मजबूत किया जा सकता है।