नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के केशव आश्रम शारदा लॉज के लड़कों और मोहल्ले के लड़कों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, पथराव और चाकूबाजी की घटना घटी। इस घटना में तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुये 8 उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी व्यक्ति में जतानी मांझी के पुत्र परदेशी कुमार, संतोष मांझी के पुत्र राहुल कुमार और जतन मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी है। जो कि राजगीर के ही बंगाली पाड़ा का रहने वाला है।