तेज गर्मी का असर सिर्फ शरीर के तापमान पर ही नहीं, बल्कि हमारी भूख पर भी पड़ता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गर्मियों में उन्हें भूख कम लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह एक सामान्य प्रक्रिया है या फिर किसी गंभीर बीमारी का संकेत

क्यों कम हो जाती है भूख

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है। इस प्रक्रिया में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे भूख कम लगती है। साथ ही, अधिक पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जो भूख को और कम कर देती है। इसलिए हल्का और तरल भोजन करने की इच्छा ज्यादा होती है।

गर्मियों में भूख कम लगना आमतौर पर एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया होती है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बनी रहे या अन्य लक्षणों के साथ दिखे, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। सही समय पर सावधानी और जांच से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।