सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक नया नाम इतनी तेजी से उभर रहा है कि वह सिर्फ़ इंटरनेट ट्रेंड नहीं रहा बल्कि देश की राजनीति में गहरी हलचल ला रहा है।एक मज़ाक के तौर पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी नाम आज हर राजनीतिक चर्चा में छाया हुआ है, और इसे लेकर सत्ताधारी पार्टी ने एक बड़ा बयान जारी कर दिया है।भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ़ एक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, बल्कि भारत की स्थिरता को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है, जिसमें फॉरेन इन्फ्लुएंस ऑपरेशन और सोशल मीडिया मैनिपुलेशन शामिल हैं। इस दावे के बाद CJP चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी कोई वास्तविक चुनावी पार्टी नहीं है। यह एक सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला व्यंग्यात्मक आंदोलन है जो इंटरनेट पर राजनीति के मुद्दों को मज़ाक, कॉमिक पोस्ट और मेम्स के ज़रिये उठाता है।इसके इंस्टाग्राम पेज और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर फ़ॉलोवर्स की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है, जिससे इसे राजनीतिक हलकों में गंभीरता से लिया जाने लगा है।

BJP का आरोप भारत को अस्थिर करने की साजिश!

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि CJP सिर्फ़ एक मज़ाक नहीं, बल्कि एक क्रॉस-बॉर्डर इन्फ्लुएंस ऑपरेशन है जिसका उद्देश्य भारत की राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को नुकसान पहुँचाना है।उन्होंने यह भी दावा किया है कि इसके पीछे सोशल मीडिया की मनिपुलेशन तकनीकें, बोट्स और विदेशी समर्थन का इस्तेमाल किया जा रहा है।इसी दावे के तर्ज़ पर भाजपा ने कहा है कि CJP के फ़ॉलोवर्स का बड़ा हिस्सा भारत के बाहर है खासकर पाकिस्तान और अन्य देशों के अकाउंट्स के ज़रिये इसे फेम मिल रहा है।

CJP के समर्थकों और आलोचकों की राय

CJP के संस्थापक, अभिजीत दीपके, कहते हैं कि वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट हटाए जाने के कदम लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर हमला हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सरकार की आलोचना का एक तरीका है, न कि कोई विदेशी साजिश।कुछ विश्लेषकों और विपक्षी नेताओं का मानना है कि CJP युवा लोगों की नाराज़गी और बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है, न कि केवल मज़ाक या साज़िश।वहीं कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे एक डिजिटल ट्रेंड या सोशल मीडिया फ़न मूवमेंट भी कहते हैं, जो राजनीति और युवा वर्ग की भावनाओं को जोड़ने का प्रयास है।

क्या CJP कहीं राजनीति को बदलने वाला आंदोलन बन रहा है?

यह रुझान केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। पेज अब करोड़ों के इंस्टाग्राम फ़ॉलोवर्स के साथ काफी प्रभावशाली दिख रहा है और कई युवाओं ने इसे राजनीतिक बदलाव की आवाज़ के रूप में समर्थन भी दिया है।लेकिन विपक्षी पार्टियाँ, बुद्धिजीवी और विश्लेषक इससे अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं कुछ इसे युवा निराशा की अभिव्यक्ति कह रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीतिक मनिपुलेशन का संकेत मान रहे हैं।