सालेहा वसीम 

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित सैन फ्रांसिस्को शहर में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव स्थानीय पुलिस ने छह दिन बाद बरामद कर लिया है। इस दुखद घटना की पुष्टि सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कंसुलेट ने रविवार को अपने आधिकारिक बयान में की।

जानकारी के मुताबिक साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और यूसी बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। उनके अचानक लापता होने के बाद से भारतीय कंसुलेट लगातार परिवार और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में था।

कंसुलेट ने जारी बयान में कहा

हमें यह बताते हुए गहरा दुख है कि स्थानीय पुलिस ने साकेत श्रीनिवासैया के शव की बरामदगी की पुष्टि की है। इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

दूतावास ने यह भी कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और कानूनी प्रक्रियाओं में पूरा सहयोग प्रदान करेगा।