भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में गोवा की प्रतिभाशाली साध्वी सतीश सैल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम कर लिया। देशभर से आई 30 प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में साध्वी ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के दम पर यह प्रतिष्ठित खिताब जीता।
साध्वी सतीश सैल केवल अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शिक्षा और व्यक्तित्व के लिए भी चर्चा में हैं। वह सात भाषाओं पर मजबूत पकड़ रखती हैं और कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स तथा इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर कर चुकी हैं। मंच पर पूछे गए सवाल का उनका बेबाक और आत्मविश्वास से भरा जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर पूरे देश का दिल जीत लिया।

फिनाले नाइट में साध्वी सिल्वर और ब्लैक मोनोक्रोमेटिक गाउन में बेहद आकर्षक नजर आईं। उनका स्टाइल, विनिंग वॉक और शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज दर्शकों और जजों को खूब पसंद आया।
इस जीत के साथ अब साध्वी सतीश सैल आगामी मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नई प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
