Netflix Sunday Trendings In Pakistan:
रविवार वीकेंड पर नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में बताया जा रहा है, जो ओटीटी पर पाकिस्तान में छाई हुई हैं। इस लिस्ट में 6 इंडियन फिल्में शामिल हैं।
इस हफ्ते का वीकेंड भी खत्म होने वाला है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं, जिन्हें लोग घर बैठे खूब देख रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में भी कई इंडियन फिल्में हैं, जिन्हें ओटीटी पर संडे को खूब देखा जा रहा है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 6 भारतीय फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं।
वध 2
वध 2 संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह थिएटर में फ्लॉप रही, लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गई। फिल्म पाकिस्तान में पिछले दो हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और इस हफ्ते 11 देशों की लिस्ट में बनी रही। यह पाकिस्तान में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
तू या मैं
तू या मैं शनाया कपूर स्टारर थ्रिलर फिल्म है। थिएटर में यह खास कमाई नहीं कर पाई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई। इसे भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब देखा जा रहा है। यह फिल्म इस हफ्ते 10 देशों की टॉप 10 लिस्ट में रही और पाकिस्तान में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
मर्दानी 3
मर्दानी 3 रानी मुखर्जी की फिल्म है, जिसने थिएटर में भी शानदार प्रदर्शन किया। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से यह लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। यह फिल्म तीन हफ्तों से टॉप 10 में बनी हुई है और पाकिस्तान में पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
मृत्युंजय
मृत्युंजय साउथ की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो थिएटर में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, ओटीटी पर इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म 11 देशों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है और पाकिस्तान में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
धुरंधर
धुरंधर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसने थिएटर के साथ-साथ ओटीटी पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। 30 जनवरी से यह लगातार ट्रेंड में बनी हुई है और पाकिस्तान में टॉप 10 में 7वें नंबर पर है।
वध
वध नीना गुप्ता की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो पाकिस्तान में काफी पसंद की जा रही है। यह फिल्म पिछले 4 हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और पाकिस्तान में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
