पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर एक बार फिर बाबर आजम का नाम चर्चा में है। हाल ही में उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है और अब खबरें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 टीम की कप्तानी भी उन्हें वापस सौंपने पर विचार कर रहा है।बाबर आजम फिर बन सकते हैं पाकिस्तान के टी20 कप्तान, PCB कर रहा है बड़े फैसले पर विचारSource : NDtv.com | Source: NDtv.com

बाबर आजम फिर बन सकते हैं पाकिस्तान के टी20 कप्तान, PCB कर रहा है बड़े फैसले पर विचारSource : NDtv.comSource : NDtv.com

रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय टीम के हालिया प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होने के कारण बोर्ड टी20 फॉर्मेट में नेतृत्व परिवर्तन पर मंथन कर रहा है। पाकिस्तानी अखबार डेली औसाफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा की जगह बाबर आजम टीम की कमान संभाल सकते हैं। सलमान आगा अब तक ट्रांजिशन फेज के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

बोर्ड का यह रुख इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह एक बार फिर अपने अनुभवी बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम पर भरोसा जताना चाहता है। गौरतलब है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद बाबर को दोनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज और भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए बाबर आजम टी20 टीम की कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

बाबर आजम इससे पहले पाकिस्तान की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर चुके हैं और टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि 2022 टी20 वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तानों में बाबर का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा टीम की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे। भले ही उनसे कप्तानी वापस ले ली जाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी बल्लेबाजी से संतुष्ट है और उन्हें अहम खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है। वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बाबर आजम अब भी पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका अनुभव, कप्तानी का रिकॉर्ड और बड़े टूर्नामेंटों का अनुभव ऐसे अहम कारण माने जा रहे हैं, जिनकी वजह से बोर्ड एक बार फिर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है।