आपने रोटी बनाने के लिए चकला, बेलन और तवा तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को झाड़ू की मदद से रोटी बनाते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की मशहूर बरुन रोटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोटी को बनाने का अनोखा तरीका लोगों को हैरान कर रहा है।
क्या है बरुन रोटी की खासियत?
बरुन रोटी बांग्लादेश का एक पारंपरिक स्ट्रीट फूड है। यह रोटी बेहद पतली और हल्की होती है। तवे पर रखते ही यह गुब्बारे की तरह फूल जाती है, जिससे इसका रूप और बनावट दोनों ही लोगों का ध्यान खींचते हैं।
झाड़ू से कैसे बनाई जाती है रोटी?
इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले आटे को अच्छी तरह गूंथा जाता है, ताकि उसमें लचीलापन आ जाए। इसके बाद आटे को बहुत पतला फैलाया जाता है। रोटी को बिना फटे बड़ी और पतली आकार देने के लिए झाड़ू जैसी विशेष लकड़ी वाली झाड़न का इस्तेमाल किया जाता है। फिर इसे गर्म तवे पर दोनों तरफ से सेंका जाता है। कुछ ही सेकंड में रोटी गुब्बारे की तरह फूल जाती है।
वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है वायरल?
बरुन रोटी का अनोखा तरीका और उसका गुब्बारे की तरह फूलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
कहां मिलती है यह रोटी?
बांग्लादेश के ढाका और चटगांव जैसे शहरों के स्ट्रीट फूड स्टॉल पर बरुन रोटी आसानी से मिल जाती है। इसे आमतौर पर चिकन करी, मटन, दाल और कुछ जगहों पर मीठे दूध या रबड़ी के साथ भी परोसा जाता है। यही अनोखा स्वाद और बनाने का तरीका इसे खास बनाता है।

