केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन को लेकर सख्त कानून बनाने की तैयारी में है। मोदी सरकार संसद के आगामी मॉनसून सत्र में इस संबंध में एक नया बिल पेश कर सकती है। प्रस्तावित कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय गीत के गायन में बाधा डालता है या उसे रोकने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा।
Vande Mataram Bill: 'राष्ट्रीय गीत' वंदे मातरम का गायन रोकने पर 3 साल की सजा! केंद्र सरकार ला सकती है बड़ा बिलSource : NDtv.com
प्रस्तावित बिल के मुताबिक, 'वंदे मातरम्' के गायन को रोकने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की सजा हो सकती है। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत को भी राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की तरह कानूनी संरक्षण देना है, जिसके तहत गायन में बाधा डालने पर पहले से दंड का प्रावधान मौजूद है।
गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में करेंगे बिल पेश
प्रस्तावित विधेयक के तहत यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत के गायन को रोकता है, उसमें बाधा डालता है या ऐसे कार्यक्रम के दौरान अशांति फैलाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में तीन साल तक की कैद का प्रावधान रखा गया है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह इसे संसद के मॉनसून सत्र में राज्यसभा में पेश करेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार सभी सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' का गायन अनिवार्य कर चुकी है।
मॉनसून सत्र में कई अहम बिल होंगे पेश
सरकार ने मॉनसून सत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयकों को कार्यसूची में शामिल किया है। इनमें राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है, जिसे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा भारत के संप्रभु ऋण बाजार को मजबूत कर वैश्विक पूंजी निवेश आकर्षित करने संबंधी विधेयक भी सूचीबद्ध किया गया है। वहीं, जन्म और मृत्यु पंजीकरण में देरी पर सख्त प्रावधान करने वाला संशोधन विधेयक और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में संशोधन से जुड़ा बिल भी इस सत्र में विचार और पारित करने के लिए लोकसभा की कार्यसूची में शामिल किया गया है।
