Source: Aaj Tak

Source: Aaj Tak

उतराखंड में लम्बे इंतेज़ार के बाद पहुंचा मॉनसून अब जमकर बरस रहा है।और इसके साथ ही पहाड़ी इलाक़ों पर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लगातार बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं, पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने का घटना भी सामने आरहा है । इसी दौरान भगवान बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ जाने वाले रास्ते में भी दिक्कतें आने लगी है। केदारनाथ जाने वाले रास्ता पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने की खबर आ रही सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटरमार्ग के मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के बाद यात्रियों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। सड़क से मलबा हटाने का काम मुसलसल जारी है।

यात्रियों की संख्या घटी फिर भीआस्था बरकरार

मौसम खराब होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बरसात हो रही है, भूस्खलन लगातार जारी है और यात्रा रोकनी पड़ रही हो लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। केदारधाम में लोगों का उत्साह बरकरार है। जबकि, बीते 3 दिनों से केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या घटी है। अब तक 13: 80 से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं लेकिन अब मौसम विभाग की चेतावनी की वजह से प्रशासन की तरफ से यात्रियों को रोका जा रहा है।

केदारनाथ ही नहीं भगवान बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी जगह-जगह पर रोक लगाया जा रहा है। नदी से 30 मीटर दूर स्थित भगवान शिव की विशाल मूर्ति भी कमर तक पानी में डूब चुकी है। चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर मलबा आने और सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। साथ ही नेशनल हाइवे पर आने जाने पर रोक लगा दिया गया है हाईवे पर मलबा और सड़क धंसने की वजह से।

IMD ने नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों के में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां लगातार भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जहाँ ज्यादा से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून 30 जून को उत्तराखंड पहुंचा था और बुधवार तक पूरे राज्य में लगातार बारिश हो रही है।

नैनीताल और बागेश्वर के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कई इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।