ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद शोक में डूबा हुआ है। पूरे देश में मातम का माहौल है। इसी बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव और बढ़ गया है। यहां दो जहाज़ों पर हमला हुआ हैं। जिससे दोनों को भरी नुकसान पहुंचा है हालांकि अटैक में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अमेरिका ने इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है.

P | Source: The Indian Express

Source : The Indian Express

मिसाइल का हमला दो जहाज़ों पर, लोग सुरक्षित

पत्रकार बराक राविद की रिपोर्ट के अनुसार दोनों जहाजों पर मिसाइलें दागी गईं, जिससे उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा।राहत की बात यह रही कि जहाजों पर सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।हॉर्मुज से गुजर रहे दोनों जहाजों पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अटैक किया है.हालांकि इस घटना को लेकर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीजफायर के बाद भी अमेरिका-ईरान का तनाव क़ायम

अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई थी,लेकिन अब भी तनाव बना हुआ है. ईरान ने अमेरिकी अटैक की वजह से अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को खो दिया. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि उनकी सेना ने ईरान को बुरी तरह हराया और अब उसे शोक मनाने का समय दिया जा रहा है।

सुपुर्द-ए-खाक मशहद में 9 जुलाई को होगा

खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में करीब पांच से छह दिनों तक चलेंगी। उनका पार्थिव शरीर पहले ईरान के कोम शहर स्थित जमकरन मस्जिद ले जाया गया है। इसके बाद खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक भी जाएगा. वहीं 9 जुलाई को खामेनेई के गृह शहर मशहद में शव को दफनाया जाएगा.