उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP/लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। UPTET

UPTET

UPTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर/OTP या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी विवरण जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा

UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्राथमिक (Paper 1) और उच्च प्राथमिक (Paper 2) स्तर के लिए अलग-अलग शिफ्ट में होगी। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों पेपर के लिए आवेदन किया है, उन्हें दोनों के अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत आयोग से संपर्क करें, ताकि परीक्षा से पहले सुधार कराया जा सके।

परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अवश्य लेकर जाएं। रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।